काठा-हरचंदपुर में सोलर लाइट की जांच के निर्देश
बागपत। काठा और हरचंदपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से सोलर लाइटें लगी थीं। इसमें भारी अनियमितता बरती गई है। इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की गई। इसकी जांच के लिए अपर आयुक्त राम नारायण सिंह डीएम को जांच कर कार्रवाई करने और आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
काठा और हरचंदपुर गांव के लोगों ने मंडलायुक्त से शिकायत की गांव में लाखों रुपये कीमत से लाइटें लगी थी, जिन्हें बिना प्रस्ताव के ही खरीदा गया था। न ही उसका कोई अनुमोदन हुआ है और ना ही कोई प्रस्ताव पास कराया गया। इसकी जांच डीडीओ कर चुके है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपर आयुक्त राम नारायण सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।