फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत जीआरपी करेगी इमाम पर हमले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत जीआरपी करेगी इमाम पर हमले की जांच
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ट्रेन की बोगी की खिड़की बंद कर इमाम समेत चार लोगों के साथ मारपीट करने का मामला की विवेचना बागपत कोतवाली से बड़ौत जीआरपी थाना ट्रांसफर हो गई है। पुलिस ने दर्जनो संदिग्धों से पूछताछ की। उनकी फोटोग्राफी की थी,लेकिन 48 घंटे बाद भी नतीजा शून्य है। पुलिस अफसरों को कई अहम जानकारी जरूर मिली है। उसी के आधार पर अफसरों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की साजिश नहीं है। विवाद होने पर मारपीट की गई है।
दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात छह-सात युवकों ने इमाम गुलवार, उनके भतीजे समेत चार लोगों के साथ मारपीट की थी। बागपत कोतवाली पर घटना का अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। हमलावरों का पता लगाने पुलिस अफसर लगे हुए है। इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों की चेकिंग की जा रही है। सिविल डे्रस में पुलिसवाले घूम रहे है। दर्जनो संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक पूरी तरह से खाली है। हालांकि पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस उनको तस्दीक करने में लगी हुई है। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि इस केस की विवेचना, जीआरपी बड़ौत ट्रांसफर हो गई है। जीआरपी ही अब विवेचना करेंगी। हमलावरों का अभी पता नहीं चला है,लेकिन यह जरूर है कि यह माहौल बिगाडने की साजिश नहीं है। ट्रेन में किसी बात को लेकर हुए विवाद में ही इन लोगों के साथ मारपीट की गई है। जल्द ही हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
चौहल्दा में डाला पुलिस अफसरों ने डेरा
अग्रवाल मंडी टटीरी। इस वारदात से चौहल्दा गांव में तनावपूर्ण शांति है। माहौल न बिगड़ जाए। इसलिए पुलिस अफसर शुक्रवार को गांव में डेरा डाले रहे। मस्जिद में जुमे की नमाज के समय सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
-------
न ट्रेन में पुलिस और न ही स्टेशन पर
अग्रवाल मंडी टटीरी। पीड़ित इमाम ने बताया कि घटना के समय न तो ट्रेन में पुलिस थी और न ही बागपत रोड स्टेशन पर कोई पुलिसकर्मी मिली। स्टेशन स्टाफ ने उनको स्टेशन पर बैठने भी नहीं दिया।
--
लीपापोती नहीं, शरारती तत्वों पर हो कार्रवाई : कासमी
अग्रवाल मंडी टटीरी। ट्रेन में इमाम समेत चार लोगों से की गई मारपीट के मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मोहम्मद हकीमूद्दीन कासमी, चौहल्दा गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेन में इस तरह की कई बार वारदात हो चुकी है। उनका कहना है कि लीपापोती नहीं शरारती तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ितों न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
कासमी ने कहा कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों में कई बार हादसे हो चुके है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होती है। लेकिन आगे कार्रवाई नहीं होती। जरूरी है कि शरारती तत्वों पर लगाम कसी जाए ताकि आगे कोई ऐसा न करे। इस मामले में रेल मंत्री और डीआरएम से मुलाकात का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि डीआरएम से फोन तो किया, लेकिन किसी कारण से अभी बात नहीं हो पाई है। उन्होंने ग्रामीणों से अमन, चैन बनाए रखने की अपील की।

----------
ट्रेन का सफर असुरक्षित,
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली टे्रनों में सफर करना पूरी तरह से असुरक्षित है। मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट की वारदात होती रहती है। असामाजिक तत्वों खून से हाथ रंगने से भी पीछे नहीं है। आठ माह पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक केस का खुलासा करना तो दूर हत्यारों का पता भी नहीं लगा पाई है।
केस : 1
अहैड़ा फाल्ट के पास ही की थी युवक की हत्या
दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सपे्रस ट्रेन में आठ माह पूर्व अहैड़ा फाल्ट के पास ही शामली के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी अहैड़ा फाल्ट पर ट्रेन से उतरकर आराम से फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है।
केस 2
रास्ता में बैठने पर जमातियों से की थी मारपीट
ट्रेन में जमाती दो साल पूर्व रास्ते में बैठे हुए थे। शौचालय जाने के लिए कुछ युवकों को रास्ता नहीं मिला था। इसी को लेकर आरोपियों ने जमातियों के साथ मारपीट कर दी थी। इसको लेकर भारी वबाल हुआ था। शहर के राष्ट्रवंदना चौक और शामली में लोगों ने हंगामा किया था। जीआरपी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

केस : 3
सीट पर बैठने को लेकर विवाद, चली गोली
दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में चार माह पूर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की थी। इतना ही नहीं हमलावर गोली चलाते हुए फरार हो गए थे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें