बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसरों ने वेतन भुगतान कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया। साथ ही कहा यदि जल्द ही उन्हें वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेेंगे।
मंगलवार कोेे जेवी डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. अरुण सोलंकी के नेतृत्व मेें प्रोफेसर एकत्र हुए और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा सितंबर माह से वेतन नहीं मिलने के साथ-साथ पिछले वर्ष की मुख्य परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा का पारिश्रमिक भी नहीं मिल रहा है। इससे शिक्षक और कर्मचारी सामूहिक बीमार की जुलाई माह से किस्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। लगातार कॉलेज प्रबंधन सहित प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को भी ज्ञापन सौंपे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि जल्द ही उन्हें वेतन भुगतान नहीं मिला तो वे आंदोलन पर उतारू होंगे। इसमें डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. देवेश, जय सिंह, डॉ. देवेंद्र पाल सिंह, डॉ. हीरा लाल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मदन पाल, डॉ. पुखराज, डॉ. अनिल कुमार रहे।