फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट जगत कर रहे किसान और खेती को बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय में किसान और उसकी खेती का अस्तित्व लगातार समाप्त होता जा रहा है। किसानों की हालत दयनीय है, लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। पंचायत में निर्णय लिया चुनाव के बाद मेरठ कमिश्नरी पर किसानों की बैठक होगी।
पंचायत में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कारपोरेट जगत खेती और किसान को समाप्त करने में लगा है। अब किसान के पास एक ही रास्ता है कि वह दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर अपने हितों की रक्षा के लिए सही नेतृत्व एवं ईमानदार झंडे के नीचे एक साथ आए और अपने हितों की रक्षा करें। वर्तमान परिस्थितियों में न्याय पालिका अपना कर्तव्य निभाते हुए आम जन के हितों में निर्णय कर रही है, परंतु कार्य पालिका अमल करने को तैयार नहीं है, क्योंकि कारपोरेट जगत से उसका तालमेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा बकाया गन्ना भुगतान, बिजली समस्या, खाद बीज उपलब्ध न होना आदि समस्याओं से किसान जूझ रहा है, लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिध। पंचायत में निर्णय लिया चुनाव के बाद मेरठ कमिश्नरी पर किसानों की बैठक होगी। इसमें किसानों के हितों के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने की। संचालन अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य निशांत, ग्राम प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट, ग्राम प्रधान रणवीर, हरबीर, अशोक, बिजेंद्र, प्रमोद, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें