फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति में गोलमाल की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति में गोलमाल की जांच शुरू
विज्ञापन

बागपत। छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति का डाटा फारवर्ड न करने के मामले में डीडीओ हुब लाल ने जांच शुरू कर दी है। पहले समाज कल्याण विभाग के सहायक लेखाकार को नोटिस जारी किया जाएगा। उससे जरूरी अभिलेख लिए जाएंगे। उसके बाद शिकायत करने वाले कॉलेजों के प्रबंधकों से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेजों के प्रबंधकों ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजप्रताप सिंह से सहायक लेखाकार ब्रजमोहन शर्मा की शिकायत की थी। इसके बाद निदेशक ने उन्हें निलंबित कर कार्यालय से ही संबद्ध कर दिया था। इसकी जांच करने के लिए डीडीओ हुब लाल को जिम्मेदारी दी गई। निदेशक के निर्देश पर डीडीओ ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लेखाकार को नोटिस जारी कर उनसे कॉलेजों के छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति का डाटा का रिकार्ड लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के कॉलेज से संबंधित सभी दस्तावेज भी मंगवाएं जाएंगे। कितने बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है और शुल्क प्रतिपूर्ति दिया गया है। इसकी जांच करेंगे। किस कारण से छात्रों को इससे वंचित रखा गया है। इस संबंध में बयान के लिए कार्यालय में बुलवाया जाएगा। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता सभी कॉलेजों के प्रबंधकों को भी नोटिस भिजवाएंगे। उनकी सभी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा। ऑनलाइन की गई कार्रवाई का सभी रिकार्ड देखेंगे। उसके बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा। उसे डीएम के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग के निदेशक को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें