निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ियां
बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर शुक्रवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकत्रियों का धरना जारी रहा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
धरने में ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा देवी ने कहा कि लगातार आंदोलन के बावजूद न तो प्रशासनिक अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही केंद्र और प्रदेश सरकार। कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यकत्रियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगे पूरी होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा।
आंगनबाड़ियों ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी आंगनबाडी को 18000 रूपये प्रतिमाह व साहिकाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाए जाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ष्ठता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्त करने, कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं की नौकरियों में समायोजन में छूट तथा कोटा निर्धारित करने की मांगों को दोहराया।
धरने पर सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजु, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनिता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि शामिल रहे।