फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षालय बड़का रोड पर बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्हेें ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर और नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने संयुक्त रूप से किया। डा. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि आज लोग अपनी निजी स्वार्थ के चलते पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं, जो मनुष्य और प्रकृति दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके उपरांत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण मेें समाप्त हुई, जहां र दर्जनों पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संचालन नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने किया। इस अवसर पर मुकेश जांगड़, प्रहलाद, यशवंत, डीके, विपिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें