फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 महिलाओं को मिले ऋण स्वीकृति पत्र, बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लाक परिसर महिला चौपाल का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लाक परिसर में बुधवार को महिला चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। विभिन्न समूहों की 19 महिलाओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक से पांच लाख तक के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि लोगों को जागरूक करें। एलडीएम प्रदीप कुमार ने विभिन्न समूहों की 19 महिलाओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक से पांच लाख तक के ऋण स्वीकृति पत्र दिए। पीएम जन आरोग्य योजना के प्रमाण पत्र भी महिलाओं को दिए गए। डीडीओ हूबलाल, एनआरएलएम के उपायुक्त ब्रजभूषण सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा ने जन जागरूकता अभियान पर बल दिया। विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता और एडीओ योगेंद्र मलिक के संचालन में हुए आयोजन में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मास्टर प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, सीडीपीओ बबीता भारती, वेदपाल प्रधान, अनिल मान, विपिन चौधरी, प्रशांत अहलावत, विनोद कुमार, आलोक तोमर, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक किया
अमीनगर सराय। थाना सिंघावली अहीर में बुधवार को बैठक हुई। इसमें सीडीपीओ शीतल शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजपाल सिंह, सीमा, एसओ शिवप्रकाश, एसएसआई रजनीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को किया जाएं जागरूक : डीएम
फोटो - 14
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला युवा कल्याण सलाहकार समिति की बैठक में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने व विभागों से समन्वय बनाकर हरित गांव अभियान चलाने के निर्देश दिए। केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी ने वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएमओ डॉ आरके टंडन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें