फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में तंबाकू से होने वाले नुकसानों की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख महमूद ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. एमपी सिंह योगी जी ने बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों तथा स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव कैसे जानलेवा बनता है व कौन-कौन सी लाइलाज बीमारी पीछा नहीं छोड़ती आदि बातों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को तंबाकू नियंत्रण की धारा की भी जानकारी दी और बताया कि इन अधिनियमों का पालन करके आप अपने परिवार व समाज को तंबाकू मुक्त बना सकते हैं। स्कूल में प्रार्थना स्थल पर ही सभी बच्चों ने प्रतिज्ञा धारण की कि वे इसमें अपना पूर्ण सहयोग देंगे। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इसके उपरांत तंबाकू नियंत्रण अधिनियम संबधित प्रश्नोत्तरी गोष्ठी की। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें