फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों के बाद स्कूलों में मनाई गई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड इंटर व हाईस्कूल के आए परीक्षा परिणाम के बाद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने ढ़ोल-नगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज बड़ौत के डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इंटर में आकाश ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, मोहम्मद कैफ ने 76.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, साक्षी तोमर ने 75.80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, सावन ने 74.80 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, कोमल ने 74 प्रतिशत व प्रशांत ने 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में आकाश ने 85.16 प्रतिशत अंक, अनस ने 85.14, अजय ने 84.10, सचिन ने 81.20 प्रतिशत, अश्वनी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
किरठल के गोडविल इंटर कॉलेज मेें हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 417 छात्र पंजीकृत थे, सभी उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य सुबोध चौहान ने बताया कि हाईस्कूल में सृष्टि ने 85.33, मायी राणा ने 84.33, छवि ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में 369 पंजीकृत छात्र है। रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में काजल चौहान 82.4 प्रतिशत, प्रकृति ने 81.8 प्रतिशत, नेहा ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किएं। छात्र-छात्राओं ने ढ़ोल-नगाड़ों पर डांस किया। चौधरी कुुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में 242 छात्र थे, सभी उत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में 398 छात्र पंजीकृत थे। रिजल्ट 99.24 प्रतिशत इस कॉलेज का रहा। दिगबंर जैन इंटर कॉलेज में रिया जैन ने इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। तारा चंद इंटर कॉलेज बड़ावद में हाईस्कूल की छात्रा शिवानी ने 84.33 प्रतिशत अंक प्रथम कर प्रथम, शिवानी जैन ने 84.30 प्रतिशत के साथ द्वितीय, निशांत जैन ने 84 प्रतिशत, श्रेया ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें