खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस अधीक्षक ने परिवार के साथ क्षेत्र के बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी विद्यालय के हास्टल के छात्र और छात्राओं को उपहार भेंट कर मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। साथ ही खेकड़ा शहर स्थित गोशाला में गोमाता को चारा खिलाकर धर्म लाभ उठाया।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे अपनी पत्नी श्रुति पांडे, पुत्र एवं माता के साथ क्षेत्र के बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी विद्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय के हास्टल में रहने वाले छात्र और छात्राओं को उपहार भेंट किए। साथ ही छात्र और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़ देश का नाम रोशन करने को कहा। साथ ही विद्यालय प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने उन्हें शाल भेंटकर त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद वह परिवार सहित खेकड़ा शहर स्थित धर्मार्थ पंचायती गोशाला में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गायों को हरा चारा खिलाया और मंदिर में पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान गोशाला प्रबंधक जयप्रकाश सिंह, अध्यक्ष नेपाल सिंह, कोषाध्यक्ष महक सिंह, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, शहर चौकी प्रभारी योगेश गिरि, महिला दरोगा आंचल, कुलदीप भाटी, मीनू धीमान, रजनीश कुमार आदि रहे।