फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, मिली खामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, कई खामियां मिलीं। दो चिकित्सक सहित छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी मली। जगह-जगह गंदगी मिली। निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेड की चादर भी गंदी मिली। सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम पवन कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कदम-कदम पर वहां गंदगी का अंबार मिला। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी, इसमें डॉक्टर जेके यादव, डॉ. रविकांत शुक्ला, पैरा मेडिकल कर्मचारी ज्योति आर्य, योगिता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन, गौरव अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह महिला वार्ड में पहुंचे तो वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट मिली। मरीजों को दी जाने वाली चादर भी गंदी मिली। इस पर डीएम ने सीएमएस को सुधार करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और उनका स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए। उन्होंने सीएमएस को जिला अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के लिए आदेश दिए। उनके साथ सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें