फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर के सिंडिकेट बैंक में नौ दिन से लेन-देन ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में सिंडिकेट बैंक में 19 मार्च से सर्वर ठप होने से लेन-देन नहीं हो रहा है। धनराशि निकालने के लिए खातेदार बैंक से मायूस लौट रहे है। बृहस्पतिवार को लोगों ने हंगामा किया और बैंक कर्मचारियों पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर खेड़की गांव में सिंडिकेट बैंक का 19 मार्च से सर्वर बंद है। बैंक कर्मचारी खातेदारों से धनराशि जमा तो कर रहे हैं, लेकिन धन निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण सरूरपुर कलां, खेड़की, शिकोहपुर, ट्यौढ़ी, बिहारीपुर के लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस, पशुओं के चारा, घर के अन्य जरूरत के कार्य के लिए धनराशि की जरूरत पड़ रही है। हर रोज बैंक में लोग रुपये निकालने आते हैं, लेकिन बिना रुपये लिए लौट जाते हैं। कर्मचारी सर्वर डाउन होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ रहे है। इसके विरोध में हंगामा किया गया। चेतावनी दी कि जल्द लेन-देन सुचारू नहीं किया गया तो इसके विरोध में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान सुभाष नैन, सूबेदार ओमप्रकाश, पीतम, सतवीर, रामू मास्टर, हरेंद्र, रामवीर, सतेंद्र, रविंद्र ने अग्रणी बैंक प्रबंधक से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एलडीएम प्रदीप थरोट ने कहा कि ऊपर से सर्वर डाउन चल रहा है। गाजियाबाद और दिल्ली के इंजीनियर कार्रवाई में लगे हैं। जल्द लेन-देन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें