बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार यादव ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। येलो हाउस की हिमाद्री ने प्रतियोगिता जीती।
पीटीआई राजीव कुमार ने बताया कि एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता प्रथम और द्वितीय चरणों के मैच खेले गए, इसके बाद सेमी फाइनल और फाइनल के मुकाबले हुए। प्रथम सेमी फाइनल येलो हाउस की हिमाद्री ने ब्लू हाउस की श्रेया को 10-12, 11-01 और 11-04 अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल रेड हाउस की विरक्ति ने रेड हाउस की ही शिवानी को 11-07 और 14-12 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला येलो हाउस की हिमाद्री ने रेड हाउस की विरक्ति को 10-01 और 11-02 अंक से हराकर जीत दर्ज की। छात्रा खुशी, नव्या, तनिशा, स्नेहा, तनु, मांसी, अंशिका, अनन्या, प्रेरणा, निशू, शिवी, रिया, तनिया, करूणा, शिवानी, मन्नू, अनिका ने भी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग किया। इस दौरान सुमित, प्रदीप, बबलेश, कृष्णा, पंकज, आशीष, सुनील, अमन, संजय, अंकुश, मनोज, दीपक, ममता, मीनाक्षी, रजनी, राखी मौजूद रहे।