अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सर्वहित पार्टी की बैठक विरमेश सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। विरमेश सिंह ने बताया कि संगठन हरियाणा राज्य में कार्य कर रहा है। अब उत्तर प्रदेश में इसका विस्तार किया जा रहा है। उन्हें संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया। संदीप तोमर हिलवाड़ी को जिला सचिव बनाया। इसके अलावा जगदीप मंजर, यतेंद्र सिंह, यतेंद्र टीटू, नितिन पंवार, देवेंद्र सिंघानिया, आशुतोष शर्मा, महेश खेप्पड़, श्रीनिवास मंजर, संजीव भेड्डा, जगवीर सिंह, मनोज चौधरी, जसवीर काठा, हरेंद्र खोखर, सुनील राठी, सोनू चौहान, आदित्य प्रजापति को सदस्य बनाया।