फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पहले एएसपी और एसडीएम बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। रविवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का तबादला पश्चिमांचल विद्युत निगम मेरठ में किया। उनकी जगह मेरठ के एसपी सिटी रह चुके कुमार रण विजय सिंह को एएसपी का चार्ज दिया। इसके अलावा एसपी ने सीओ को कार्यभार सौंपा। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का अमरोहा तबादला हो गया है। जिले में राजपाल को तैनाती दी।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक के तबादलों की सूची जारी हुई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को पश्चिमांचल विद्युत निगम मेरठ में तबादला किया। उनके स्थान पर मेरठ में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह को एएसपी बागपत बनाया। नवनियुक्त एएसपी ने कार्यभार संभाल लिया। इसके अलावा उन्होंने जनपद स्तर पर दो नए सीओ को तैनाती दी है। सीओ अनुज कुमार चौधरी को रमाला सर्किल का चार्ज दिया। रमाला सर्किल काफी दिनों से खाली चल रहा था। इसके अलावा ओमपाल सिंह को सीओ बागपत बनाया। सीओ बागपत रहे दिलीप सिंह को लाइन में भेजा गया। वह सीओ ट्रैफिक रहेंगे। एसपी ने बताया कि पुलिस अफसरों के रूटीन के तबादले हैं।

बागपत में फिर से चार सर्किल
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बागपत में पहले रमाला सर्किल को खत्म कर दिया गया था। दोबारा से रमाला सर्किल बनाकर यहां तैनाती कर दी गई है। अब जिले में पांच सीओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें