फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में पहले दिन 29253 बच्चों को पोलियो खुराक दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 29253 बच्चों को पोलियो खुराक दी गई। इसके साथ ही अभिभावकों से अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम गुलशन कुमार की अध्यक्षता और सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के संचालन में तहसील परिसर से आठ मार्च से अभियान की शुरूआत की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी। रविवार को अभियान शुरू किया। पहले दिन 29253 बच्चों को खुराक दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि सोमवार से घर-घर जाकर बच्चों को दवा दी जाएगी। यह भी बताया गया कि 18 मार्च को जो बच्चे दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें भी कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 मोबाइल टीमों ने कार्य किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें