बड़ौत (बागपत)। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नेहरू रोड पर जिला महामंत्री सचिन गुप्ता के निवास स्थान पर हुई, इसमें डॉ. राजीव गुप्ता को समिति का प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर से प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल और संगठन के प्रेरणा स्रोत वरिष्ठ समाजसेवी अरुण शर्मा एड. विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति के संस्थापक प्रमोद अग्रवाल की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल ने बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता को बागपत जिलाध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी युगल किशोर गर्ग ने की। संचालन जिला प्रचार प्रमुख नितिन गुप्ता ने किया। इसमें जिला संरक्षक राकेश गर्ग, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, आकाश गुप्ता, मुजफ्फरनगर शहर अध्यक्ष निशांत तायल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन एवं जितेंद्र मित्तल, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम तायल, अचित जैन , प्रवीण गर्ग, अनिल तायल, प्रदीप गुप्ता, सचिन जैन आदि ने भी प्रदेश मंत्री बनने पर डॉ. राजीव को बधाई दी।