फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कुंडीय यज्ञ कर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, 1100 दीपक भी जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्म शांति के लिए 11 कुंडीय हवन का आयोजन किया। कलश यात्रा निकाली, इसमें 151 महिलाएं शामिल हुई। वहीं 1100 दीपक जलकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कलश यात्रा के दौरान झांकियां निकाली, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा हमले के शहीदों की आत्म की शांति के लिए लोगों ने हवन में आहुतियां और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। रटौल गांव में गायत्री परिवार ने शिव मंदिर में 11 कुंडीय यज्ञ किया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली, इसमें 151 महिलाओं ने सर पर कलश रख गांव की परिक्रमा की। इस दौरान झांकियां निकाली, जो आकर्षण का केंद्र रही। गांव की परिक्रमा के बाद मंदिर में कलशों को स्थापित किया। इसके बाद हवन का कार्यक्रम शुरू किया। श्रद्धालुओं ने शहीदों की आत्म शांति के लिए आहुतियां दी। मंत्रोचारण के साथ हवन कराया। इस दौरान 1100 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार और मास्टर देवेंद्र अरोरा ने किया। इसमें संजय अरोरा, रोशन लाल, लोकेश, टीपू कश्यप, राकेश गुप्ता, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, बंटी, राजू, रोहित शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें