फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की भक्ति में लीन हुई ब्रहमकुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव के आगमन पर प्रभातफेरी निकाली । महोत्सव का सोमवार को मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में खासा उत्साह है। नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में बृहस्पतिवार से ही महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो चुका है। शिव भक्तों के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुयायी भी शिव वंदना में लीन हो गए हैं। शनिवार को ब्रहमकुमारी बहनें, भाई रामपुर मोहल्ला स्थित केंद्र में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने शिव संदेश देने के लिए प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर सद्भावना सम्मेलन आयोजित कर शिव ध्वजा फहराई गई। ब्रहमकुमारी बहनें हाथों में शिव ध्वजा लिए फहराते चली। यात्रा में आत्मा को परमात्मा से एक करने का संदेश देते वक्ता शामिल पबे। अनेक स्थानों पर भक्तों ने स्वागत किया। नगर के रेलवे रोड, मेन बाजार, गली मोहल्लों आदि मार्गों से गुजरते हुए प्रभात फेरी शिव ध्वज के साथ फिर केंद्र में आकर हुई। इस दौरान मुख्य संचालिका बहन बलबीर कौर, राजेंद्री देवी, रोहताश धामा, ईश्वर चंद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें