फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में आरती, चित्रकलां में इशरत, भाषण में गुलफसा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से अंधविश्वास के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी। इसमें भाषण, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा और ग्राम प्रधान चमनलाल शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य एवं जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा कि अंधविश्वास के कारण लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं। परिवार पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। जादू, टोने, टोटके के चक्कर में परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह केवल मन का भ्रम है। कार्यक्रम में पहुंची आंगनबाड़ी , आशा और स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में आरती कुमारी प्रथम, अंशु शर्मा द्वितीय और तनू तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में इशरत प्रथम, योगिता द्वितीय और सोना तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में गुलफसा प्रथम, सिफा द्वितीय और याक्षिका तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से रोहिणी ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईटीआई खेकड़ा से अनुदेशक देवेंद्र कुमार, पंकज गोयल, राजेश कुमारी, नम्रता यादव, ओमपाल सिंह, इंदु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें