फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का पक्का घाट मंदिर में चल रहे एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार और प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश प्रधान ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कैंप लीडर आयुषी ने सात दिवसीय शिविर का ब्योरा प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार, जितेंद्र चौहान, राजबीर सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन


शिविर के समापन पर नाटक का मंचन
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन का चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलवामा में नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, नवनिशा, डॉ. प्रदीप सिंह, राजीव गुप्ता ने कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैभव मित्तल ने की। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक और सेविका में कमल और श्रुति का चना किया गया। सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन, प्रवक्ता विजय वर्मा, रोहित शर्मा, ललित, आशीष, हरीश, सुमन, दीपिका कौशिक, अमिता, राशि, हर्ष मौजूद रहे।

समापन पर स्वयं सेवकों के कार्यों की सराहना की
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया। छात्रा हिना ने कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने गीत और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, शिल्पा वर्मा, समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता, अध्यक्ष ईश्वर सिंह, पंकज कुमार कार्यों की सराहना की। डॉ. अल्पना जैन, अनीता सिंह, ममता आर्या, अनिता मनचंद्रा, डॉ. बबीता रानी, रेनू शर्मा, सुमन शर्मा, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल, प्रवीण कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें