फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने बागपत में मनाया वेलेंटाइन डे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जौहड़ी गांव में बॉलीवुड़ की फिल्म %सांड़ की आंख’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने वेलेंटाइन डे मनाया। ईंट भट्ठे पर शूटिंग के दौरान दोनों गेहूं के खेत के किनारे पहुंची और हाथ में दिल का निशान बनाकर फोटो खिंचवाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद यह फोटो ट्वीट किया, जिसे देशभर में पसंद किया गया। दस बीच दोनों शूटर दादियों की कास्ट्यूम भी पहने हुए थे, जिसे पसंद किया गया।
विज्ञापन

टायलेट एक प्रेमकथा जैसी कामयाब फिल्म का हिस्सा रही भूमि पेडनेकर और पिंक और बदला में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू वर्तमान समय में बागपत के जौहड़ी गांव में सांड़ की आंख की शूटिंग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को ईंट भट्ठे पर गाने के अलावा कई सीन फिल्माए गए। बारिश ने शूटिंग में बाधा पैदा की तो कलाकारों को फुर्सत मिली। दोनों अभिनेत्री फिल्म में प्रयोग की जा रही कास्ट्यूम में ही गेहूं के खेत के किनारे पहुंची और दोनों ने एक हाथ से दिल का निशान बनाते हुए और दूसरे हाथ में गन लेकर फोटो खिंचवाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर ने गन और घाघरा लिखकर इसे ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने चेहरे की तस्वीरें ट्वीट नहीं की है। ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया। भूमि ने यूनिट के लोगों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें