फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित किए
विज्ञापन

बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन कबड्डी मैच का फाइनल हुआ। इसमें बीए प्रथम की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को हराकर जीत हासिल की। इसके बाद शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की प्रिया तोमर ने प्रथम, द्वितीय वर्ष की छात्रा राशि भारद्वाज रही। बैडमिंटन में बीए तृतीय की प्रिया तोमर ने प्रथम, राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबिल टेनिस में बीए तृतीय की छात्रा पूजा ने प्रथम व द्वितीय वर्ष की लायबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डा प्रवित्रा खत्री और सचिव अमित राय जैन ने सम्मानित किया। उधर दिगंबर जैन पालीटेक्निक मेें चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का झंडारोहण के साथ किया गया। प्रधानाचार्य राजेश जैन और क्रीड़ा अधिकारी दिनेश शर्मा ने 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद में स्थान पाने वाले शिवम, उज्जवल, नितिन, अश्वनी, नितिन, प्रवेज, अनिकेत, सूरज, अवनीश, सूरज, अमन, अजय, शिवम पंवार, मोनू दहिया, मोहित, आदेश को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वालीबाल मेें नेहरू हाउस प्रथम, आजाद हाउस द्वितीय रही। संस्था चैंपियन नितिन कुमार अंतिम वर्ष रहे। इस अवसर पर राजीव, दिनेश गुप्ता, शैलेन्द्र, डा अखिलेश, विनोद, नंदलाल, हरेंद्र, तरूण, राजेंद्र, मांगेराम, जसंवत, डा दीपक, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें