फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता पर भड़के
विज्ञापन

बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को एक्सइएन प्रथम कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 30 जनवरी को बिल जमा कराने के नाम पर कुछ बाहरी तत्वों द्वारा निगम के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने पर आक्रोश जताया गया। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द बदसलूकी करने वाले बाहरी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो पंचायत के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर के संचालन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि निगम के कर्मचारी एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर विभाग के हित मेें जीरो टोलेरेंस पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद किसान नेता बनाने वाले कुछ लोग सरकारी काम मेें बाधा डालते हैं और कर्मचारियों से बदसलूकी करते हैं। जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर ने बताया कि 30 जनवरी को कुछ बाहरी तत्वों ने बिल जमा कराने के नाम पर कर्मचारियों से अभद्रता की। कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पूरा प्रकरण एसई को भी बता किया गया है। बैठक में आरिफ, खलील, सुनील तोमर, कपिल तोमर, नरेन्द्र, महिपाल, रोधश्याम गुप्ता, प्रदीप, अनुज, ग्यासुदीन, धर्मपाल, राज सिंह, रामकिशन, राजीव, विनय, संजीव तोमर, सुखदेव पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें