फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में दस माह से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव में दस माह से 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली घर के पास रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अप्रैल 2018 में फुंक गया था। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आज तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला। इस ट्रांसफार्मर से 60 घरों को बिजली सप्लाई होती थी। ऑन लाइन शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई जोड़ दी, इससे गांव में लगा दूसरा ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। अधिकांश ग्रामीणों को लो वोल्टेज में बिजली मिलती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही ट्रांसफार्मर नहीं दिला गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में चरण सिंह, विकास, राममेहर, महेंद्र, कृष्ण, रतन, राजपाल, फेरू, नरेंद्र, किरण पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें