फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादा हिरन को कुतों ने नोंचकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव मेें जहां आवारा कुत्तों ने एक मादा हिरन को नोंचकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं हिलवाड़ी गांव मेें सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने एक नर हिरन को कुत्तों से बचाया और उसे जंगल मेें उपचार के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जंगल का रास्ता भटककर गुराना गांव मेें आए एक मादा हिरन को कुत्तों ने नोचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर प्रधान रणधीर सिंह व बिन्नू ने मादा हिरन को बचाया और वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। सूचना पर वन रक्षक संजय, मनोज व विकास मौके पर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के आग्रह पर वन विभाग के अफसरों ने उसका पोस्टमार्टम कराया और बाद में उसे दफना दिया। उधर हिलवाड़ी गांव मेें भी हिरन को कुत्तों के नोंचने की सूचना पर वन रक्षक संजय मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाकर उसका उपचार कराया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें