बामनौली के परिवार ने शुरू किया आमरण अनशन
बड़ौत (बागपत)। चकबंदी से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर बामनौली के लोगों ने तहसील पर आमरण अनशन शुरू कर दिया और मांग पूरी न होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
तहसील पर सोमवार को कमल, सतेंद्र, गुलबीर, नीरज, प्रकाशी, प्रमिला, कमला, नीटू निवासी बामनौली आमरण अनशन पर बैठे। उनका कहना था कि चकंबदी प्रक्रिया में काफी समस्याएं हो रही हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद उचित समाधान नहीं हुआ। वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। अब उनकी उम्मीदे समाप्त हो चुकी है, उनका कानून व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है, हम तभी उठेगें, जब हमारी समस्याओं का समाधान होगा।