खेकड़ा (बागपत)। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को बड़ागांव स्थित स्यादवाद जैन एकेडमी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। साथ ही छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र का उद्घाटन भी किया।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित स्यादवाद जैन एकेडमी विद्यालय में आयोजित समारोह में सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप एवं समाजसेवी नगेंद्र गोयल ने मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान आरजू ढाका, मनीषा खान, वैष्णवी, दीपक त्यागी, आकाश त्यागी, आयुष त्यागी आदि छात्र, छात्राएं मौजूद रहे। स्यादवाद जैन एकेडमी विद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यालय प्रांगण में विद्यालय प्रशासन ने सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि सिलाई सेंटर खोलने का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, देवेंद्र पंवार, अशोक जैन, डा. मनीष त्यागी, प्रदीप त्यागी, बिजेंद्र सिंह, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।