फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस श्रद्वा से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित सेंट पीटर सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस अनुयायियों ने श्रद्धा पूर्वक मनाया। पादरी अमित सिंह ने सभी से अशांति को शांति में बदलकर प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर स्थित सेंट पीटर सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पादरी अमित सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में उनका जन्मदिवस प्रेम शांति एवं आनंद के साथ मनाया जाता है। इस दिन को बडे़ दिन के नाम से भी जाना जाता है। इस बडे़ दिन का अर्थ क्या होता है। यह स्वयं प्रभु यीशु मसीह के इस संसार में बालक के रूप में जन्म लेने से जुड़ा है, क्योंकि जब मानव जाति का संबंध आदम अर्थात पहले व्यक्ति के पाप के कारण परमेश्वर से टूट चुका था। मनुष्य अपने अपने धर्मों व कर्मों के कारण परमेश्वर से अपने संबंध को फिर से जोड़ना चाहता था। हमारे धर्म के काम परमेश्वर की दृष्टि में मैले चीथड़ों के समान है अर्थात हम अपने धार्मिक कार्यों से परमेश्वर को प्राप्त नहीं कर सकते। प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलकर सभी को अशांति को शांति में बदलना चाहिए। इसमें सचिव कर्नल सिंह, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, जगमोहन, विकास कुमार, संजय कुमार, बबलू, अजय कुुमार, इंद्रपाल, विजेंद्र पीटर, बबीता, गीता, पूनम, लक्ष्मी, सोनिया, सरिता, रेखा, सरबजीत, आयुषी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें