चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में सिंटू पहलवान के दिल्ली केसरी बनने की खुशी में मंगलवार एक रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र चौधरी और वर्षा की रागिनी पार्टी ने विभिन्न किस्से सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान ने बताया कि यह रागिनी कार्यक्रम उनके बेटे सिंटू पहलवान के दिल्ली केसरी बनने की खुशी में किया गया है। कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, काशी प्रधान, करतार सिंह, सतबीर, नरेंद्र, धीरज, अशोक, ऋषिपाल, सोनू, चतर सिंह, कृष्ण पाल मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के पूरणपुर नवादा गांव में दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर एक वीरेंद्र शर्मा उर्फ अट्टू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। धोली प्याऊ चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली में विभिन्न मामले दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।