फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी एकता मिशन का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आगरा में अनुसूचित जाति की छात्रा संजलि की हत्या के विरोध में भीम आर्मी एकता मिशन बागपत ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा। इंसाफ के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर संजलि हत्याकांड की निंदा की और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एक गरीब परिवार की छात्रा को निशाना बनाया। भीम आर्मी चुप बैठने वाली नहीं है। छात्रा के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जिस तरह आग लगाई, वह बेहद ही दुस्साहसिक वारदात है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। उन्होंने कहा यदि एक करोड़ का मुआवजा और पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें कुलदीप बौद्ध, सत्येंद्र कुमार, रणवीर, सुक्रमपाल, राजपाल, प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें