फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों ने अपनी रचनाओं से दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कवियों ने अपनी रचनाओं से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज मेें बुधवार को शहीद दिवस पर शिक्षकों और छात्रों के बीच काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने की और संचालन मैनेजर विक्रम तोमर ने किया। कक्षा ग्यारह के छात्र राजीव ने जिंदगी और मौत के बीच जिसका कर्म है राष्ट्र उसे जिंदा रखता एक एकता का मर्म है। गोष्ठी मेें कक्षा दस के छात्र संदीप ने ‘मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिसको वतन से वो मरा करते नहीं’। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा-‘ शेर सी चिंघाड़ जिनकी सुन दुबक जाते थे वो...’ सुनाकर तालियां बंटोरीं। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा कि जिसने वतन को खून से सींचा खिलाएं फूल सारें, उन शहीदों को नमन शत-शत हमारे। रणपाल ने कहा कि सपने लेकर चूम गए जो उस फांसी के फंदे को आदि कविताएं सुनी। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और राष्ट्र भक्ति के गीत गाए गए। संचालन योगेश राणा और प्रवीण राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें