फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल को नोटिस, जल्द करें किसानों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर मिल को नोटिस, जल्द करें किसानों का भुगतान
विज्ञापन

बागपत। पिछले पेराई सत्र के करीब 300 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान पर डीसीओ विनीत कुमार ने मलकपुर मिल को नोटिस भेजा है। चीनी मिल को किसानों का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। पिछले पेराई सत्र के अलावा तीनों चीनी मिलों ने अभी वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान भी किसानों को शुरू नहीं किया है।
मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का करीब 300 करोड़ रुपये बकाया चला आ रहा है। बागपत से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक चीनी मिल के बकाया भ्ुागतान को लेकर हंगामे की स्थिति है। सियासी गलियारों में भी मलकपुर मिल का भुगतान मुद्दा बन चुका है। प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने मलकपुर मिल को नोटिस भेजते हुए किसान हित में भुगतान करने के लिए कहा। चेतावनी दी कि अगर नियमानुसार भुगतान नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। शासन को भी भुगतान और बकाए की स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

---------------------
सॉफ्ट लोन पर 31 दिसंबर तक होगा निर्णय
बागपत। मलकपुर चीनी मिल के सॉफ्ट लोन पर निर्णय 31 दिसंबर तक होने की संभावना है। कई दौर की वार्ता हो चुकी है। संभव है कि चीनी मिल भुगतान के आंकड़े को बढ़ाएगी, जिससे वह लोन के दायरे में आ सकेगी।
विज्ञापन

---------------------
डीसीओ का छापा, तौल केंद्रों में मिली गड़बड़ी
बागपत। जिला गन्ना अधिकारी विनीत कुमार ने जिले के 11 तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। कई जगह तौल केंद्रों पर खामियां मिली। उन्होंने बताया कि किनौनी चीनी मिल के बरनावा सेंटर पर तौल में गड़बड़ी मिली है, जिसके तौल लिपिक पर कार्रवाई की जाएगी। जैनपुर में भी यही हाल मिला। इसके अलावा पुसार गांव में किनौनी मिल के केंद्र पर छापा मारा। यहां से लिपिक भाग खड़ा हुआ। किसान केंद्र पर मौजूद थे, लेकिन लिपिक मौके पर नहीं था। लिपिक पर कार्रवाई की तैयारी है। हर्रा में कांटा खराब मिला। करीब 11 केंद्रों की जांच की गई है। डीसीओ का कहना है कि जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें