फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर से शुरू होंगे शुभ मुहुर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 19 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि व्रत करने से दुख, दरिद्रता, कष्ट रोग से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि देव उठनी एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है। इस दिन शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 11, 12 और 13 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन की हुई शादी पूरी तरह सफल रहेगी। देव उठनी एकादशी में विवाह इस लिए किए जाते हैं, क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह, भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। व्रत करने से दुख, दरिद्रता, कष्ट, रोगों से मुक्ति मिलती है। मोक्ष की प्राप्ति तो होती है मनोकामना भी सिद्ध हो जाती है। इस दिन मादक पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एकादशी पर बाबा जानकी दास मदिर में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें