फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा न होने पर लोगों का मुख्य शिकायत केन्द्र में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा न होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार को मुख्य शिकायत केन्द्र में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को काफी संख्या मेें उपभोक्ता मुख्य शिकायत केंद्र पहुंचे और बिल जमा कराने के लिए लाइन में खडे़ हो गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बिल जमा नहीं हुआ, इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे पिछले कई दिन से बिल जमा कराने के लिए मुख्य शिकायत केंद्र में आ रहे हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारी बिल जमा करने के बजाए मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। उन्होेंने कहा कई उपभोक्ता लाइन में लगने के बजाए कर्मचारियों से सांठगांठ कर बिल अंदर जाकर जमा करा देतेे हैं, जबकि दर्जनों उपभोक्ता लाइन मेें खडे़ रहते हैं। जब इसकी शिकायत करते हैं तो वहां पर न तो एसडीओ मिलते हैं और न ही जेई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। इनमेें सुरेश पाल, मनोज, दीपक, सुरेंद्र, मोमिन, इमरान, संगीता, प्रभा, राजकली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें