पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मंगलवार को समाजसेवी सोनू और इकबाल के नेतृत्व मेें युवाओं ने दिल्ली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने किसानों से लेकर आम जनता को मुसीबत में डाल दिया है। यदि कीमतों पर नियंत्रण न किया गया तो महंगाई और बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार को किसानों और आम लोगों के हित में कदम उठाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों मेें शेखर, सागर, शिवम, पुष्पेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र, संजीव, अशो, अखिलेश, आकाश, अक्षय, अभिषेक आदि शामिल रहे।
उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा और एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि जनहित के इस मुद्दे पहले भी प्रदर्शन किया गया है और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।