फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन कराने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति की बैठक कार्यालय अतिथि भवन में हुई। इसमें 26 सितंबर को रथयात्रा महोत्सव की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन टिकरी वालों ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की उपजिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति मिल चुकी है। कार्यक्रम परंपरागत रूप से दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित होता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक गुटबंदी के चलते कुछ व्यक्ति समाज के उक्त कार्यक्रम एवं रथयात्रा महोत्सव में व्यवधान उत्पन्न करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि समाज समिति द्वारा किसी भी संस्था को उक्त कार्यक्रम हेतु बाजार से चंदा धनराशि वसूल करने हेतु अधिकृत नहीं किया है, परंतु कुछ व्यक्ति राजनीतिक द्वेष के चलते समाज के कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न करना चाहते हैं जो हरगिज सहन नहीं किया जाएगा। समिति के मंत्री अतुल जैन सर्राफ ने बताया कि विराट कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की सहमति मिल चुकी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, विधायक के.पी. मलिक और अमित राणा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अतिथि होंगे। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि भाग लेंगे। इसमें राजन जैन, मनोज जैन, नवीन कुमार जैन, आलोक मित्तल, प्रदीप कुमार जैन, अंकुर जैन, धनेंद्र जैन, सतीश जैन, बहादुर जैन, अशोक जैन, कामता प्रसाद, मुकेश जैन, पंकज जैन, सुभाष जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, अनुज जैन, पुनीत जैन, सुनील जैन, आलोक जैन सर्राफ, रमेश चंद जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें