बड़ौत / छपरौली (बागपत)। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए नगर के युवाओं ने 31 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की है। आदर्श नंगला गांव के युवाओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि एकत्र करने का फैसला किया था। रविवार को युवाओं ने 31 हजार रुपये एकत्र किए और बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाने के लिए शनिवार की शाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता संख्या 1378820698 में जमा कर दिया। मदद करने वालों मेें सुबोध, अमरपाल भोला, दिनेश, सुरेंद्र, मनोज मान, सौरभ, लवकुश, राजकुमार, प्रधानाचार्य राहुल मान आदि ने योगदान दिया।
केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगा आर्थिक सहायता
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की देशवाल पट्टी की मस्जिद के इमाम मौलवी हाजी जहीर अहमद ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के लोगों से केरल में आई बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया, इससे मुस्लिमों ने सात हजार रुपये एकत्रित किए, जो सोमवार को चेक द्वारा बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव के माध्यम से केरल भेजे जाएंगे।