फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय से जुडे़ संविदा कर्मचारियों का कोताना रोड पर चल रहा धरना जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को छुटटी होने के बावजूद ढिकाना, जौनमाना, रमाला, पुसार, दाहा, बड़ौली, कोताना, दोघट, माजरा, किरठल, छपरौली, जौनमाना, मलकपुर, बावली, लूंब, असारा, जौहडी, ककडीपुर, बड़ौत आदि बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर वहां पर पहुंचे और धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के अफसरों ने निर्देश जारी किए हैं कि संविदा कर्मचारी अपनी तहसील क्षेत्र की बजाए अन्य तहसील क्षेत्र के गांवों मेें तैनात किए जाएंगे। इस आदेश का कतई पालन नहीं किया जाएगा, क्योंकि पहले से ही संविदा कर्मचारियों को पांच से छह हजार रुपये मानदेय के रूप में मिलता है। वह भी ठेकेदार व निगम के अफसरों की मिलीभगत से कई-कई महीने बाद तक रुका रहता है। ऐसे मेें निगम के अफसरों के ये आदेश संविदा कर्मचारियों के पक्ष मेें नहीं है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने संविदा कर्मचारियों का 20 हजार से अधिक मानदेय करने की मांग उठाई। धरने पर नरेश, राजीव, धर्मेन्द्र, अंशुल, किशन, सोमपाल, विकास, इमरान, विनय, संजीव, मदनपाल, जोगेन्द्र, अरविन्द, सुक्रमपाल, हरिओम, कुलदीप, सुभाषचन्द, सचिन, रामनाथ, रामफल, गोपाल, सागर, रणवीर, प्रवीण, शाकिर, शौकेन्द्र, विपिन, इन्द्रपाल, अशोक, सुभाष, नरेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें