फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी की अनुमति न मिलने पर श्रद्वालुओं में रोष व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव मेें कश्यप समाज के लोगों ने गांव मेें एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गांव में निकाले जाने वाली झांकी की अनुमति न देने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सीएम को भी फैक्स भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें समाज के लोग भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप के नेतृत्व मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुभाष चंद कश्यप का कहना था कि गांव मेें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हर साल कश्यप समाज के लोगों द्वारा विशाल झांकी निकाली जाती है। गत वर्ष गांव के सचिन कश्यप की मौत हो जाने पर आयोजकों ने झांकी निकालने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इस पर श्रद्धालुओं मेें झांकी निकालने को लेकर उत्साह है। आरोप लगाया कि प्रशासन झांकी निकालने की अनुमति नहीं दे रहा है। इससे आक्रोशित श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया। बाद मेें गांव के मनीष कुमार कश्यप ने सीएम को इस संबंध मेें फैक्स भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें