बड़ौत (बागपत)।
गाजियाबाद में आयोजित खेल महोत्सव मेें जनता वैदिक कॉलेज के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीते। सोमवार को कॉलेज स्थित स्टेडियम में पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ कोच विवेक मलिक ने किया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में 22 से 24 जून तक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें जेवी कॉलेज स्टेडियम के पहलवान अनुज कुमार, नफीस उर्फ कलवा, नितिन उर्फ छोटा और अनुज कुमार ने भाग लिया। खेल महोत्सव में दमदार प्रदर्शन पर अनुज और नफीस ने 74 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, नितिन ने 65 किग्रा भार स्वर्ण पदक और अनुज ने 97 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सोमवार को स्टेडियम पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शेखर व कोच विवेक मलिक ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी बिना सुविधा दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, यदि उन्हें समय रहते सुविधा मिल जाए तो वे ओलंपिक में भी बागपत का डाका बजा सकते हैं। स्वागत करने वालों में मंगल सैन शर्मा, एथलेटिक कोच सुशील कुमार, पीटीआई विजय कुमार, कबड्डी कोच धर्मेंद्र, बच्चा पहलवान आदि रहे।