बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा। 30 जून तक आपत्तियां एवं शिकायत दर्ज की जाएंगी। बता दें कि काफी समय से लंबित शिकायतों के निस्तारित न होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से यह कार्यक्रम तय किया गया है। दो जुलाई को सभी विद्यालय भी खुल जाएंगे। ब्यूरो