बागपत। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सोमवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ सदस्य कलक्ट्रेट में एकत्र हुआ। यहां पर उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया । इसके बाद संघ के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान और मंत्री वीर सिंह तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से वेतन विसंगति दूर कर 4800 ग्रेड पे का तकनीकी वेतनमान देने, कैडर रिव्यू, पुनर्गठन करने ग्रुप एक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करने, वर्ग दो से पदोन्नति हेतु समय-सीमा पांच वर्ष के स्थान पर दो वर्ष करने, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को राजपत्रित घोषित करें रिक्त पदों पर पदोन्नति और सीधी भर्ती करने, सभी ग्रुप में पदोन्नति करने, अवशेष बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों का सुदृढ़ीकरण कर नियमित प्रभारी एवं चतुर्थ श्रेणी की तैनाती की जाए, जबरन वसूली और उत्पीड़न पर रोक लगाने, वाहन भत्ता, कृषक पंजीकरण एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम को स्वैच्छिक घोषित कर वास्तविक लाभप्रद एवं व्यवहारिक किया जाए, जबरन लक्ष्य न थोपकर उत्पीड़न बंद हो, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय पूर्व की भांति बजट, यात्रा भत्ता भुगतान की कार्रवाई, आवासों की मरम्मत के लिए सुविधायुक्त बनाया जाए, समय से वेतन का भुगतान, अभिलेखों को समय से पूरा करने की विभिन्न मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान महेश कुमार खोखर, सुभाष चंद, संदीप कुमार, विनोद कुमार, राजपाल सिंह, अनिल कुमार, संजय कुमार, उपेंद्र सिंह, राहुल पंवार, चंद्रप्रकाश, योगेंद्र कुमार, रविदास, अवधेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विकास राठी, अमित कुमार आदि रहे।