बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर निदेशक कीर्ति गौतम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में बनाए रजिस्ट्ररों में ओर भी सुधार लगाने के सुझाव दिए।
मंगलवार को अपर निदेशक (बेसिक) कीर्ति गौतम ने बीएसए दफ्तर में निरीक्षण किया। फाइलों के रख रखाव और कर्मचारियों से वार्ता की। छुटपुट कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पेंशन से संबंधित कर्मचारियों की जो भी समस्या है, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इसके लिए चाहे मेरठ ही दफ्तर से किसी को क्यों न भेजना पड़े। बीएसए को निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण करने के लिए गंभीर है। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाए। इस दौरान अंग्रेजी माध्यम और मॉडल विद्यालयों के बारे में जानकारी ली। बीएसए को निर्देश दिए समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करते है। शिक्षा की गुणवत्ता को परखा जाए। शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालयों में पहुंचे इस पर भी ध्यान दिया जाए।
उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बागपत, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत बागपत में निरीक्षण किया है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि कुछ मामलों पर जांच की। इसे पूरा कराया जाएगा। पेंशन की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को पत्र लिखेंगे।