अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार्य निर्माण होने के कारण दो पैसेंजर ट्रेनें रद् हो गई। जबकि एक पैसेंजर ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन से वापस सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। इससे यात्रियों को असुविधा पहुंची।
दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर ट्रेन रद् रहने का सिलसिला जारी है। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ट्रेन रद्द होने से कई घंटे तक स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ता है। शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के कारण दो ट्रेन रद् हो गई। वहीं दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन बागपत से ही वापस सहारनपुर के लिए रवाना हुई। इस असुविधाओं के कारण यात्रियों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है, उसके साथ-साथ धनराशि भी खर्च हो रही है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने कोई भी व्यवस्था नहीं की है। हर रोज कभी ट्रेन रद्द हो जाती है तो कभी घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंचती है। यात्री प्रवीण, देवेंद्र, इरफान, ओमपाल, शिवकुमार, देशपाल, हरबीर, कविंद्र, सुल्तान, इरफान आदि ने रेलवे विभाग से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। दूसरी तरफ बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि हाईवे निर्माण के चलते दो ट्रेनें रद्द हुई हैं।