बड़ौत (बागपत)।
खेकड़ा के एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ हुए कुकर्म की वारदात के विरोध में शनिवार को छात्रों ने बड़ौली रोड पर एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन के प्रतीक पुतले का दहन किया और डीएम से इस मामले मेें कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष अक्षय चौहान के नेतृत्व में शनिवार को छात्र बड़ौली रोड पर एकत्र हुए और पुतले का दहन किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान ने कहा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कुकर्म जैसी घटना बहुत निंदनीय है, लेकिन कॉलेज प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही शिक्षा विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले मेें कठोर कार्रवाई नहीं की तो हजारों छात्र सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। पुतला दहन करने वालों में हैप्पी शर्मा, दीपेश तोमर, रामदेव जागिंड, गौरव भारद्वाज, कपिल चौहान, अभिषेक, शिवम, आकाश चौहान, शुभम, विशु तोमर, नितिन गोस्वामी, प्रहलाद तोमर, मनीष तोमर, विक्रांत जांगिड, विकास आदि रहे।