दोघट (बागपत)। सीबीएसएम कबड्डी एकेडमी भड़ल में आयोजित समारोह में गाजियाबाद में हुई प्रथम उप्र अंडर -17 कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बागपत की बालिका टीम को सम्मानित किया।
सीबीएसएम कबड्डी एकेडमी के कोच मदन पाल ने बताया कि 14 से 15 अप्रैल तक चली प्रतियोगिता में एकेडमी की आठ बालिकाओं ने बागपत टीम की तरफ से भाग लिया। बागपत टीम ने इस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में एकेडमी की खिलाड़ी अंकिता राणा, अक्षिता राणा, अंजली राणा, हीना राणा, साक्षी पंवार आदि शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल बालिकाओं का नेशनल टीम के लिए चयन हुआ है। मंगलवार को एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें मा. यशपाल सिंह, मास्टर सुखवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य शौकेंद्र, केपी सिंह डायरेक्टर, देवेंद्र प्रधान, कालू राम, यशपाल सिंह, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।