फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी
विज्ञापन

से 15 बीघा गेहूं की फसल जली
बागपत। नैथला गांव में किसानों द्वारा गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से तीन किसानों की 15 बीघा फसल जल गई। ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर नैथला गांव निवासी रविदत्त, मुकेश त्यागी और अशोक त्यागी अपने परिवार के साथ गेहूं की फसल काट रही थी। किसानों ने बताया कि उसी दौरान जब वह फसल काट रहे थे तभी हाईटेंशन की लाइन से चिंगारी निकालनी शुरू हो गई। इससे गेहूं की फसल में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कटाई कर रहे परिवार के लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। अन्य किसानों को इसकी जानकारी दी। किसी तरह नलकूप से पानी जलाकर आग पर काबू पाया गया है। किसानों की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाह हो गई। इससे तीनों किसानों को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। किसानों ने बताया कि तार जर्जर है। इनसे आए दिन चिंगारी निकलती रहती है। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम को कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं की गई। जिस कारण उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें