बागपत। बड़ौत स्थित बाबू कामता प्रसाद महाविद्यालय बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और छात्रवृत्ति न मिलने का शिकायती पत्र एडीएम को सौंपा। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से फीस जमा नहीं कर सकते। कालेज में सभी दस्तावेज जमा किए हुए हैं लेकिन ऑनलाइन साइट पर पेंडिंग लिखा आ रहा है। विभागीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। एडीएम लोकपाल सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को स्वयं जांच कर कार्रवाई के निर्देशित किया। इस मौके पर अरविंद कुमार, विनीत कुमार, पुष्पेंद्र, तीरथ जैन, नितिन कुमार, रवि कुमार मौजूद रहे।
एनएस पब्लिक स्कूल के छात्र का नेवी में चयन
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा के छात्र अंकुश बंसल का इंडियन नेवी में चयन होने पर स्कूल में छात्र के पिता विनोद बंसल को सम्मानित किया । प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि शिक्षा सत्र 2015-16 में अंकुश ने पीसीएम से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इंडियन नेवी में उच्च पद पर चयन हुआ है।